सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर आई सामने, मशहूर फिल्मकार शानवास नरानीपुजा का 37 की उम्र में निधन

12/24/2020 2:56:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का निधन हो गया है। शानवास ने 37 की उम्र में अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्टार्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, नारानिपुझा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 10 बजे उनका निधन हो गया।   


अभी हाल ही में लॉकडाउन के दौरान शानवास की फिल्म “सुफियम सुजातायम” रिलीज हुई थी। लॉकडाउन में ओटीटी मंचों पर रिलीज होने वाली उनकी ये पहली मलयाली फिल्म थी।

  
 

suman prajapati