पंचतत्वों में विलीन ''सनम बेवफा'' के डायरेक्टर, प्रेम चोपड़ा,सनी कौशल समेत इन स्टार्स ने नम आंखों से दी सावन कुमार टाक को विदाई

8/26/2022 1:25:35 PM

मुंबई: 'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार टाक का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। 86 साल के सावन कुमार टाक ने मुंबई के कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह फिल्म निर्माता का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके जुहू स्थित घर मुंबई पहुंचा।

परिवार ने अंतिम दर्शन करने के बाद शव यात्रा निकाली। सावन कुमार टाक का पवन हंस शमशान में अंतिम संस्कार किया। हाल ही में डायरेक्टर की अंतिम यात्रा की तस्वीरें सामने आईं हैं। डायरेक्टर को श्रद्धांजलि देने प्रेम चोपड़ा,श्याम कौशल, सुनील पाल समेत कई स्टार्स पहुंचे। 

गौरतबल है कि बुधवार को सावन कुमार टाक को दिल में तकलीफ के चलते कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

सावन ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत 1967 की फिल्म नौनिहाल से की थी जिसमें संजीव कपूर लीड रोल में थे।

पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सावन कुमार टाक ने बतौर डायरेक्टर सौतन की बेटी, हवस, सौतन, बेवफा से वफा, सनम बेवफा, चांद का टुकड़ा जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाईं।


Content Writer

Smita Sharma