कोरोना बना जान का दुश्मनः कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का निधन, पुडुचेरी में सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

1/20/2022 11:32:44 AM

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना के कारण निधन हो गया है। फिल्ममेकर ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप का अंतिम संस्कार आज पुडुचेरी में किया जाएगा।


प्रदीप राज ने गिरगिटले और किच्चू जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्ममेकर ने केजीएफ स्टार यश की फिल्म किरातका का भी निर्देशन किया था। प्रदीप के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


बता दें प्रदीप पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। पूरे सम्मान के साथ फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


 

Content Writer

Parminder Kaur