आंखों से ओझल हुआ एक और सिताराः फिल्ममेकर नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले आया था हार्ट अटैक

12/29/2022 12:28:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का 29 दिसंबर को निधन हो गया है। पिछले दिनों नितिन को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, इलाज के बीच नितिन जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं।

 

बता दें, नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाई थीं। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' और 'रेडी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन थे।

Content Writer

suman prajapati