निर्माता गुनीत मोंगा ने बिजनेसमैन सनी कपूर संग की सगाई, खास दिन पर मां की साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं हसीना

4/12/2022 10:12:56 AM

मुंबई: लव इन द एयर! टिनसेल टाउन में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ हमारे प्यारे #Ralia (रणबीर और आलिया) की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। वहीं अब एक और सेलिब्रिटी ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। बाॅलीवुड की फेमस फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने सोमवार को अपने प्यार और बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ सगाई की। इस सगाई की तस्वीरें गुनीत मोंगा ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो गुनीत ब्लू साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। माथे पर बिंदी, मांग टीका, कड़े और  झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं सनी व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में गुनीत बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए गुनीत लिखा- 'कभी-कभी गलत ट्रेन आपको सही स्टेशन तक ले जाती है और वही पर आगे बढ़ते हुए मैंने अपने जीवनसाथी के रूप में सनी को पाया।'

तस्वीरों में अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुईं गुनीत ने यह भी बताया कि सगाई के दौरान उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी थी। 

फिल्म निर्माता की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई कलाकार उन्हें बधाईयां देते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guneet Monga (@guneetmonga)

करियर की बात करें 37 साल की गुनीत लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने गुनीत मोंगा ने मसान, लंच बॉक्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, जुबान जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। 

Content Writer

Smita Sharma