फिल्ममेकर अशोक पंडित के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, 82 की उम्र में हुआ मां का निधन

9/26/2020 12:39:22 PM

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कई दिनों से बुरी खबरे सामने आ रही हैं, जिससे फैंस दुखों से उबर नहीं पा रहे हैं। बीते शुक्रवार मशहूर गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का निधन हो गया था, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की मां का निधन हो गया है, जिससे उनका परिवार में मातम छा गया है। मां के निधन की जानकारी अशोक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 



फिल्ममेकर की मां निर्मला ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। वो अभी 82 वर्षीय की थीं। इस बात की जानकारी देते हुए अशोक ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''आप सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरी मां का 26 सितंबर को निधन हो गया है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे महामारी के माहौल पर घर पर ही रहें और मां की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें।  ॐ शांति।'  इस पोस्ट के साथ अशोक ने अपनी मां की तस्वीर भी शेयर की है।'' 


फिल्ममेकर के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड स्टार्स उनकी मां को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर स्वरूप रावल अशोक की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

suman prajapati