फिल्ममेकर आनंद कुमार का दावा- 'अनुराग कश्यप ही नहीं क्रिकेटर इरफान पठान पर भी ऐसे आरोप लगा चुकी हैं

9/20/2020 4:28:25 PM

मुंबई: एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह उस घटना का जिक्र कर रही हैं। इंटरव्यू में भी बताया है कि अनुराग ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फिल्ममेकर पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई। अनुराग इन आरोपों को बेबुनियाद भी बता चुके हैं।

इसी बीच अब फिल्ममेकर आनंद कुमार ने ट्वीट किया है कि पायल क्रिकेटर इरफान पठान के खिलाफ भी ऐसा आरोप लगाकर पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं।

 

आनंद कुमार ने ट्वीट कर लिखा- कुछ दिन पहले पायल घोष ने इरफान पठान के बारे में भी यही बात कही थि कि कैसे उन्होंने उन्हें धोखा दे दिया था। लेकिन यह पोस्ट थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया गया। मुंबई पुलिस को सच का पता लगाना चाहिए इंस्टाग्राम के पास जरूर इस पोस्ट का रिकॉर्ड होगा।

इसके साथ ही आनंद कुमार ने यह भी कहा कि वह किसी का बचाव नहीं कर रहे। उन्होंने MeToo मूवमेंट पर भी सवाल उठाया कि ऐसा होने के कुछ साल बाद लोग सामने क्यों आते हैं... पायल घोष की भाषा से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वह यह सब उस वक्त भी उगल सकती थीं।

 

काम की बात करें तो पायल घोष ने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा पायल स्टार प्लस के पाॅपुलर शो  साथ निभाना साथिया में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था।

Smita Sharma