Pics:बेटियों संग श्रीदेवी का फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने पहुंचे बोनी कपूर हुए इमोशनल
3/24/2019 4:46:00 PM
मुंबई: शनिवार रात मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। वहीं इवेंट में सारे तब इमोशनल हो गए जब श्रीदेवी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कपूर फैमिली मौजूद रही। बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर फैन पेज से तीनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें करण जौहर उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। अपनी मां की ट्रॉफी लेने पहुंची जाह्नवी के साथ पिता बोनी कपूर और खुशी कपूर नजर आई। ट्रॉफी लेने के बाद करण जौहर ने श्रीदेवी की कुछ यादें शेयर कीं, जिन्हें सुनकर अवॉर्ड शो में पहुंचे सेलिब्रिटीज भी इमोशनल हो गए। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी, जिसमें वो मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित दिया गया। इसके अलावा श्रीदेवी शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो रोल में दिखी थीं।
बता दें कि श्रीदेवी की मौत फरवरी 2018 में दुबई में हुई थी। उनकी मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। बेटी की पहली फिल्म को देखने की श्रीदेवी की इच्छा पूरी नहीं हो सकी।