रिलीज हुआ ''जीरो'' का पहला गाना, किंग खान और अनुष्का सिखाएंगे प्यार की अलग परिभाषा

11/23/2018 3:24:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज हो गया है। शाहरुख ने अपनी फिल्म के पहले गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'क्या बात है बऊआ सिंह भाई। ये थोड़ा सा बैड है, थोड़ा सा मैड है, पर अपनी लेडी के लिए एकदम बेस्ट लेड है। जरा इस पर भी नजर डाल लो आफिया, अनुष्का शर्मा ये इतना बुरा भी नहीं है।' 

 

PunjabKesari


बात की जाए इस गाने की तो इसे शाहरुख और अनु्ष्का शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने को देखने के बाद साफ हो चुका है कि बऊआ और आफिया लोगों को एक अलग ही अंदाज में प्यार की परिभाषा सिखाने वाले है। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आनंद एल रॉय ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख और अनुष्का के अलावा कैटरीना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News