झटकाः फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का निधन, एडवांस लीवर कैंसर के चलते आईसीयू में थे भर्ती

8/21/2021 5:17:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में बेहद बुरी खबर सामने आई है। एडवांस लीवर कैंसर (स्टेज 4) से जूझ रहे प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा जिंदगी की जंग हार गए हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती प्रदीप का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।


बता दें, तीन सप्ताह पहले एडवांस लीवर कैंसर (स्टेज 4) का पता चलने के बाद शुक्रवार को प्रदीप गुहा को वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ दिया। 


प्रदीप गुहा ने लोगों के बीच अपनी खासी पहचान बनाई थी। वह 'फिजा', 'मिशन कश्मीर' और 'फिर कभी' जैसी फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके थे। इसके अलावा वह 9XM के एमडी भी थे।


 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati