पीरियड पर बनी भारत की शॉर्ट फिल्म को मिला ऑस्कर, UP में हुई थी शूटिंग

2/25/2019 2:13:22 PM

लंदन: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में साल 2019 का ऑस्कर पुरस्कार समारोह के विजोताओं की घोषणा हो चुकी है। मासिक धर्म के कलंक के बारे में बनाई गई भारतीय पृष्ठभूमि की फिल्म 'पीरियड, एंड ऑफ सेंटेंस'को ऑस्कर पुरस्कार मिला है। 

फिल्म 'पीरियड, इंड ऑफ सेंटेंस' की बात करें तो इसमें रियल पैडमैन ने काम किया है।

फिल्म का निर्देशन रायका जेताबची और निर्माण गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने की है।

यह फिल्मभारत में गहराई तक पैठे मासिक धर्म के कलंक के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई के बारे में है और यह वास्तविक जीवन के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथन के कार्य पर रोशनी डालती है। 25 मिनट की ये डॉक्यूमेंट्री भारत में दिल्ली के पास हापुड़ जिले के एक गांव में शूट हुई है।

फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं को सैनेटिरी नैपकिन्स का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। फिल्म में महिलाओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए भी कुछ टिप्स दिए गए हैं।

गांवों में पीरियड्स को लेकर लोगों में किस स्तर पर अनभिज्ञता है, ये तब पता चलता है जब एक लड़के से पीरियड के बारे में पूछने पर वो स्कूल के पीरियड की बात करने लगता है। 


 

Neha