ताबड़तोड़ कमाई कर आगे बढ़ रही है जॉन अब्राहम की फिल्म ''परमाणु'', जानें कलेक्शन

6/7/2018 12:40:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 7 दिनों में 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसे देखने के लिए दर्शक अब भी लगातार सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

फिल्म 'परमाणु' से जॉन ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म का कलेक्शन इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही जॉन देसी ब्वॉयज का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी दमदार लगी।

बता दें कि फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। 

Punjab Kesari