''अक्टूबर'' का पहला गाना ''ठहर जा'' हुआ रिलीज

3/21/2018 3:56:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' का पहला गाना 'ठहर जा' रिलीज हो गया है। गाने को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को फिल्म में लीड रोल निभा रहे वरुण धवन और बनिता संधू पर फिल्माया गया है। गाने से पहले वरुण धवन ने इसका टीजर रिलीज किया था जिसे देखने के फैंस को इस गाने का काफी बेसब्री से इंतजार था।

गाने में वरुण और बनिता का काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये रोमांटिक गाना फिल्म में दोनों के रिश्ते पर आधारित है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे बनिता वरुण को चोरी चोरी देखती है लेकिन इस बात से बेखबर वरुण धवन अपने राम में मस्त रहते हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि वरुण एक ऐसे लड़के के किरदार में है जिसे एक लड़की पसंद करती है लेकिन उस लड़के को इस बात कि जानकारी नहीं होती।

वरुण को इस बात की जानकारी अपने दोस्तो से पता चलती है। हालांकि फिल्म का टर्निंग प्वाइंट बताया जा रहा है कि लड़की कोमा में चली जाती है।  ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार है जब वरुण और बनिता की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।

Punjab Kesari