बर्थडे पर 'निकम्मा' की टीम ने शिल्पा शेट्टी को दिया शानदार सरप्राइज, सबके साथ एक्ट्रेस ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लगाए ठुमके

6/9/2022 3:13:37 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली।इसी बीच फिल्म 'निकम्मा' टीम और फैंस ने शिल्पा को घर आकर शानदार सपप्राइज दिया, जिसे देखकर शिल्पा हैरान रह गई, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


वीडियो में शिल्पा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शिल्पा बालकनी में खड़ी है और तभी अभिमन्यू दसानी (निकम्मा के लीड एक्टर) और शर्ली सेतिया (निकम्मा की लीड एक्ट्रेस) कुछ डांस ग्रुप के साथ घर के कम्पाउंड में आते हैं।

सभी 'निकम्मा किया इस दिल ने' पर डांस करने लगते हैं। ये सब देखकर शिल्पा खुश और हैरान हो जाती है। फिर एक्ट्रेस नीचे आकर सभी के साथ डांस करने लगती है। इसकेे साथ शिल्पा ने सभी के साथ मिलकर केक काटा। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ भी आपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक शानदार वैनिटी वैन भी खरीदी। इस वैनिटी की खास बात ये है कि इसमें मेकअप रूम के अलावा किचन, योगा डेक, हेयर वॉश स्टेशन, लाउंज जैसे स्पेस को भी डिजाइन किया गया है।

 

Content Writer

Parminder Kaur