फिल्म 'निकम्मा' का फर्स्ट लुक आउट, शर्ली सेतिया संग दिखा अभिमन्यु का मस्ती भरा अंदाज

1/7/2020 12:35:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और एक्टर अभिमन्यु दासानी जल्द ही दूसरी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे। बता दें फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस शर्ली सेतिया अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं।

हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में अभिमन्यु और शर्ली सेतिया दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का बेहद बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में शर्ली ब्लू कलर की शॉर्ट  ड्रेस में येलो स्कूटर को चलाती नजर आ रही हैं और अभिमन्यु येलो आउटफिट में स्कूटर पर शर्ली के पीछे हवा में झूल रहे हैं। इस तरह दोनों का ये मस्ती भरा अंदाज देखते ही बन रहा है।

 

PunjabKesari
एक्टर अभिमन्यु दासानी की ये दूसरी फिल्म हैं। अभिमन्यु ने फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
काम की बात करें तो दोनों स्टार्स के अहम किरदार वाली ये फिल्म गर्मियों में यानि 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म को डायरेक्टर शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News