हाफ गर्लफ्रेंड का पहला गाना देख आपको भी हो जाएगा बारिश से प्यार

4/13/2017 2:06:33 AM

मुंबईः श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर यंगस्टर्स में काफी एक्साइटमेंट है। तेज धूप से इन दिनों पारा भले ही चढ़ा हो, लेकिन अब गर्मी की इस मार को कुछ हद तक कम करने के लिए आ गया है फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला गाना ‘बारिश। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का फर्स्ट सांग बारिश काफी खास है। चेतन भगत की नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी इस फिल्म में अर्जुन पटना के रहनेवाले माधव झा की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं श्रद्धा दिल्ली की रहने वाली रिया सोमानी की भूमिका में है।

बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के ठीक दो दिन बाद अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के मेकरों ने फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया है। बारिश में फिल्माया गया ये गीत काफी खूबसूरत बन पड़ा है। खूबसूरत रिया बारिश की दीवानी है और उन्हें देखकर माधव जहां भी उनके दीवाने बन जाते है। वो मन ही मन रिया को पसंद करता है लेकिन उसके पास जाने का मौका नहीं मिलता। फिर बास्केटबॉल के जरिए दोनों की दोस्ती होती है।

इस गाने को अपने बोल से सजाया है शाशा तिरुपति और ऐश किंग ने। जबकि म्यूजिक दिया है तनिष्क बगची ने। इस फिल्म का इंतजार लोगों को लम्बे समय से है। तभी तो जैसे ही ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर आया इसको जबरदस्त रिस्पांस मिला।