फिल्म 'एक लड़की को देखा... का टीजर हुआ रिलीज, पापा अनिल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी सोनम

6/28/2018 12:17:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपनी बेटी सोनम के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज हो गया है। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर में सोनम हंसती हुई नजर आ रही हैं। 

PunjabKesariPunjabKesari

वहीं टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से। जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। फिल्म में अनिल और सोनम एक पिता और बेटी का किरदार निभाते हुए ही नजर आएंगे। 

 

 

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News