फिल्म डायरेक्टर कंचन अधिकारी की मां का 86 की उम्र निधन, घर में छाया मातम

10/10/2020 2:07:53 PM

मुंबई. बॉलीवुड से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म डायरेक्टर कंचन अधिकारी की मां कुसुम शरद घरपुरे का निधन हो गया है। कंचन की मां ने शनिवार सुबह जिंदगी की आखिरी सांस ली। कंचन की मां अभी 86 वर्ष की थी। मां के निधन से कंचन के घर में मातम छा गया है। 

PunjabKesari


जानकारी की मुताबिक कंचन की मां का निधन बढ़ती उम्र में शारीरिक बीमारियों के कारण हुआ है।  उन्होंने मुंबई के विले पार्ले स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। कुसुम शरद घरपुरे का अंतिम संस्कार 10 अक्तूबर को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।
 

PunjabKesari

बता दें कंचन की मां एक भजन गायिका थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। वहीं कंचन फिल्म की एक जानी मानी निर्माता हैं। उन्होंने 'किरण कुलकर्णी वर्सेज किरण कुलकर्णी', 'मोकाला श्वास', 'हु तू तू', 'इंडियन नेवर अगेन निर्भया', 'मानिनी', 'बाप रे बाप डोक्यारा टाप' जैसी फिल्मों के लिए काम किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News