निर्देशक और कार्टूनिस्ट के.पी. शशि का 64 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

12/26/2022 10:43:19 AM

मुंबई. फिल्मों और लघु फिल्मों के निर्देशक के.पी. शशि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। के.पी. शशि 64 साल के थे और उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सभी सोशल मीडिया पर निर्देशक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज के.पी. शशि का अंतिम संस्कार होगी। 


के.पी शशि निर्देशक होने के साथ एक कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने केरल के डॉक्यूमेंट्री फील्ड में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अपनी डॉक्यूमेंट्री से वह कई सामाजिक मुद्दों को सामने लेकर आए। के.पी. शशि की डॉक्यूमेंट्री में लिविंग इन फीयर, डेवलपमेंट एट गन प्वाइंट और फेब्रिकेटेड शामिल हैं।


बता दें के.पी. शशि ने 1970 के दशक में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के दौरान ही अपने आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कार्टूनिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों की ओर रुख किया। के.पी. शशि निर्देशक होने के साथ एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी रहे। 

Content Writer

Parminder Kaur