फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम का 36 की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

8/16/2022 10:39:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम का निधन हो गया है। 15 अगस्त (सोमवार) को दिल का दौरा पड़ने से कौशिक का निधन हो गया। महज 36 की उम्र में कौशिक के आकस्मिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

साउथ एकट्रेस कीर्ति सुरेश ने कौशिक के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘इस खबर को सुनकर मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सिर्फ अविश्वसनीय है !! मेरा दिल उनके परिवार और दोस्तों के लिए है। गहरी संवेदनाएं! विश्वास नहीं हो रहा है कि आप कौशिक नहीं हैं! #RIPKaushikLM'

 

फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने लिखा, ‘हे भगवान! विश्वास नहीं हो रहा! कुछ दिन पहले उनसे बात की थी! जीवन वास्तव में अप्रत्याशित है! उचित नहीं है! कौशिक के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना! बहुत जल्द चला गया मेरा दोस्त। #RIPKaushikLM।' ऐसे ही अन्य कई स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया।

 


बता दें, कौशिक एलएम एक जाने-माने एंटरटेनमेंट ट्रैकर, इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब वीडियो जॉकी और फिल्म क्रिटिक थे। उनके निधन से तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।

Content Writer

suman prajapati