''भारत'' का गाना ''तुरपेया'' रिलीज, सलमान की क्रिश्चियन ब्राइडल बनीं कैटरीना

5/22/2019 5:49:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में भी बिजी हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'तुरपेया' रिलीज हो गया है। 

इस गाने को विशाल-शेखर ने कंपोज किया गया है। तो वहीं गाने को आवाज सुखविंदर सिंह ने दी है। तुरपेया गाना सुनने में काफी शानदार है। सोशल मीडिया पर फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने की शुरुआत सलमान के डायलॉग से होती हैं।

इसके बाद वो हाथ में पंजाबी इंस्ट्रूमेंट तूंबी पकड़े हुए नेवी वर्दी में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। गाने में सलमान के साथ नोरा फतेही बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स देख आपकी सांसे थम जाएंगी। गाने में कैटरीना क्रिश्चियन ब्राइडल बने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह गीत फिल्म 'भारत' का एक प्रेरक गीत है। 

फिल्म की बात करें तो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'भारत' में 6 दशकों तक फैले एक व्यक्ति के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में भी सलमान 6 अलग-अलग अंदाज में दिखाई देंगे। उन्होंने 'भारत'  को सफलता दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ,, तब्बू , दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

 

Neha