दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बन रही फिल्म होगी इस दिन रिलीज

10/13/2017 10:01:50 AM

मुंबई: सीएम अरविंद केजरीवाल की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। ये एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा फिल्म है। जिसका नाम 'एन इन्सिगनिफिकेंट मैन' है। ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को अमेरिका की मीडिया कंपनी वाइस लॉन्च करेगी। खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर उदय को दर्शाती है। इस फिल्म को 'मास्टरपीस' बताते हुए, वाइस ने घोषणा की है कि अब वह फिल्म को पूरे भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने के लिए निर्माता आनंद गांधी की मेमिसिस लैब के साथ साझेदारी करेंगे।

इस फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी को ऐतराज था। उन्होंने फिल्म रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लाने को कहा था। अंत में, फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने फिल्म को मंजूरी दे दी।