अब ऐसी दिखती है फिल्म 'आशिकी' की एक्ट्रेस, एक हादसे ने बदली दी जिंदगी

1/11/2019 10:58:22 AM

मुंबई: फिल्म 'आशिकी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल आज 50 साल की हो गई हैं। फिल्म आशिकी से उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। 'आशिकी' जैसी हिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनु की जिंदगी किसी ट्रेजडी फिल्म की कहानी जैसी है। हाल ही में उनकी ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

इस फिल्म के बाद उन्हें 1996 में आखिरी बार 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' में देखा गया।  इस फिल्म के बाद वो पर्दे से गायब हो गईं और फिर कुछ समय बाद खबरें आईं कि अनु ने योग और अध्यात्म की तरफ रुख कर लिया। उन्होने सन्यासिनी की सी जिंदगी गुजारनी शुरू कर दी।

किस्मत को कुछ और पसंद

योग और अध्यात्म की तरफ रुख करने वाली अनु की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। साल,  1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। इस घटना के बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले कही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था।

अनु की याद्दाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। अपनी इस कहानी के बारे में अनु ने अपनी किताब में लिखी थी।  उनकी किताब का नाम 'अनयूजुअल'जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। 

Smita Sharma