2.0 का पहला गाना रिलीज, एमी जैक्सन के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे रजनीकांत

11/25/2018 1:05:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और इसके कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में अब फिल्म '2.0' का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को दो भाषाओं तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। हिंदी में गाने के बोल 'तू ही रे' हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

करीब ढाई मिनट के इस गाने में रोबोट रोमांस दिखाया गया है। रजनीकांत और एमी जैक्सन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

दोनों का रोमांटिक अंदाज देख आप मदहोश हो जाएंगे। गाने के हिंदी वर्जन को अरमान मलिक और शाशा तिरुपति ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। 

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत और अक्षय के अलावा एमी जैक्सन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का बजट 550 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News