फिल्म ''ऐ दिल है मुश्किल'' करण जौहर के दिल के बेहद है करीब, पोस्ट कर लिखी ऐसी बात..
10/29/2019 6:00:54 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या रॉय बच्चन की स्टारिंग मूवी 'ऐ दिल है मुश्किल' आज तीन साल कम्पलीट कर चुकी है। मूवी एक टूटे हुए दिल, वन साइडड लव जैसी विषयों पर आधारित कहानी है। फिल्म में रणवीर और एश्वर्या रॉय के बीच अच्छी केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। बॉलीवुड में भी इस फिल्म को काफी प्रशंसा मिली।
View this post on InstagramA post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
फिल्म के 3 साल पूरे होने पर डायरेक्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर लिखा, ''यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, इसे फिल्माने का सबसे बेस्ट टाइम था, इसकी यादें हमेशा याद रहेंगी, फिल्म के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पूरी कास्ट एंड क्रू का बहुत धन्यवाद, यह एक टुटे हुए दिल की मुक्ति के बारे में है।''
बता दें, इन दिनों रणवीर अपकमिंग मूवी 'शमशेरा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे।
वहीं, अनुष्का ने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट साइन नही किया है, लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक, अनुष्का ऋतिक रोशन की रीमेक सत्ते पे सत्ता में नजर आएंगी।