लोपामुद्रा और बानी में हुई हाथापाई, सलमान ने लगाई दोनों की क्लास

1/15/2017 1:42:36 PM

मुंबई- बिग बॉस का फिनाले का इस महीने के आखिर तक हो जाएगा। बात करते हैं वीकेंड की। इस वीकेंड पर सलमान खान ने बानी और लोपामुद्रा की जमकर क्लास ली। बीते सप्ताह में बानी और लोपामुद्रा के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद गालियां भी सुनाई दी। 

इसके कारण पर सलमान खान ने लोपामुद्रा और बानी को सख्त शब्दों में नसीहत दी। सलमान खान ने घरवालों से कहा, 'इस घर में आपको बुरा व्यवहार और अच्छा बर्ताव दोनों ही करने के मौके मिलते हैं। आप क्या चुनते हैं? यह आप पर निर्भर है। गुस्सा तो मुझे भी आता है। बहुत ज्यादा आता है। मगर इसे नियंत्रित करना भी हमारे ही हाथ में हैं।'

दरअसल जब सलमान ने लोपा और बानी को उनकी गलती के लिए बातें सुनाई तो उनका कहना था कि 'हमें गुस्सा आ गया, इसलिए हमने ऐसा कर लिया। बाकी सदस्यों का भी कहना भी ऐसा ही था। '

सलमान खान ने इस बार मनु पंजाबी की भी खूब क्लास लगाई। बाद में उन्होंने अपनी खीझ मोनालिसा पर उतारी भी। इसी दौरान मोनालिसा और मनवीर के बीच भी बहस हुई। तीनों दोस्तों के बीच विवाद की स्थिति बनी। आलम यह था कि मनु ने भी मोनालिसा को खूब बात सुनाई। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में घर के सदस्य कैसा व्यवहार करते हैं। कारण कि रोहन मेहरा ने एक बार फिर बानी पर निशाना साधा है। आज के एपिसोड में सलमान के साथ गोविंदा भी नजर आएंगे।