Adorable:भारती सिंह ने शेयर की बेटे लक्ष्य की एकदम नई तस्वीरें, कभी लाडले को सीने से लगाए तो कभी प्यार से निहारता दिखा कपल

7/12/2022 1:08:05 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर इसी साल बेटे की किलकारी गूंजी। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिम्बाचिया रखा है हालांकि वे प्यार से उसे गोला पुकारते हैं। सोमवार को कपल ने लक्ष्य के जन्म के तीन महीने बाद आखिरकार उसकी पहली झलक फैंस को भी दिखा दी है।  भारती ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर 'गोले' की सूरत पूरी दुनिया को दिखाई। जैसी ही लक्ष्य की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही वे इंटरनेट पर छा गईं।

हर कोई नन्हें लक्ष्य को भारती की कार्बन काॅफी बताने लगा। वहीं अब भारती ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले की कुछ और फोटोज शेयर की हैं। दोनों अपने 'लाल' को प्यार से गले लगाहरए दिख रहे हैं।

पहली तस्वीर में भारती अपने लाडले को गोद में लिए हैं। वहीं हर्ष लिम्बाचिया भी स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में हर्ष अपने बेटे लक्ष्य को हाथ में लिए उस पर अपना प्यार उड़ेल रहे हैं।

भारती बेटे को सीने से चिपकाए नजर आ रही हैं।

आखिरी तस्वीर में गोला पापा के हाथों में दिख रही है। इस तस्वीर में कपल बेड़े ही प्यार से बेटे को निहार रहा है। इन तस्वीरों के साथ भारती ने लिखा-'मिलिये हमारे बेटे लक्ष्य से। गणपति बप्पा मोरिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। इसी साल 3 अप्रैल को भारती ने बेटे को जन्म दिया था।
 

Content Writer

Smita Sharma