Felicitation Ceremony: पापा के ऑटो में बैठ काॅलेज पहुंची मान्या सिंह,इंटरनेट पर छाईं फेमिना मिस इंडिया रनर अप की तस्वीरें

2/16/2021 2:50:07 PM

मुंबई: चाहे जीवन में सफल होना बेहद मुश्किल है लेकिन कड़ी कोशिशों के बाद जीवन में ऊंचाईयां कैसे हासिल की जाती हैं। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बेटी मान्या सिंह है। मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप बनीं। मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उनका जीवन काफी मुश्किलों में बीता है।

फेमिना मिस इंडिया 2020 रनर अप मान्या सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में ऑटो चलाते हैं। फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर अप बन मान्या ने अपने मां-बाप का नाम रोशन किया।

हाल ही में मान्या की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। दरअसल, मान्या को हाल ही में एक काॅलेज में सम्मान के लिए बनाया गया। मान्या यहां अपने पिता और मां के साथ पहुंची।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं मान्या पिता ओमप्रकाश सिंह के ऑटो में बैठकर सम्मान समारोह में पहुंची। तस्वीर में जहां मान्या के पिता ऑटो चला रहे हैं। वहीं मान्या अपनी मां संग पीछे बैठी हैं। इस दौरान मान्या ब्लैक कलर के गाउन में स्टनिंग दिखीं।

मान्या सिर पर ताज पहन रखा है। वहीं एक तस्वीर में मान्या देश का झंडा यानि तिरंगा हाथ में थामे नजर आ रही हैं। मान्या की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंसउनकी इन तस्वीवीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि  मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उनका जीवन काफी मुश्किलों में बीता है। मान्या की मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलाती हैं। मान्या के एग्जाम फीस को भरने के लिए कई बार उनकी मां को अपनी थोड़ी-बहुत ज्वैलरी गिरवी रखनी पड़ी। वहीं मान्या पैसे बचाने के लिए कई बार कई-कई किलोमीटर पैदल चली। गरीब होने की वजह से उनके क्लासमेट उन्हें इग्नोर करते थे। 

Content Writer

Smita Sharma