Sam Bahadur Teaser Launch Event:हुस्न की मलिका बन इवेंट में आईं फातिमा सना शेख,सान्या ने ग्रीन साड़ी में लूटी लाइमलाइट

10/13/2023 3:52:00 PM

मुंबई: स्टाइलिश दिखना हम सभी काफी पसंद करते हैं।वहीं आए दिन  फैशन इंडस्ट्री कुछ नया लेकर आ रही हैं और इन नए ट्रेंड्स को सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेसेस स्टाइल करती नजर आती हैं।बात अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कि करें तो आए दिन इनके स्टाइलिश लुक्स तेजी से फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में बाॅलीवुड की दो हसीनाओं ने अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता।

ये हसीनाएं और कोई नहीं बल्कि दंगर गर्ल्स यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल मोस्ट अवेटिड फिल्म सैम बहादुर का टीजर लॉन्च हो चुका है। इसके लिए एक शानदार इवेंट रखा गया था। इसी इवेंट में ये दोनों हसीनाएं स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। आइए डालते हैं इनकी तस्वीरों पर ए नजर..

फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख अपनी फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट में ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थी। फातिमा सना शेख इस इवेंट में व्हाइट साड़ी पहनकर आई थीं।

उन्होंने बालों में बन बनाया था और चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए थे। एक्ट्रेस का लुक अप्सरा से कम नहीं लग रहा था।

सान्या मल्होत्रा

वहीं सान्या मल्होत्रा इस दौरान येलो साड़ी में हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। उन्होंने साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था।

सान्या ने भी बालों में बन बनाया था। एक हाथ में ढेर सारी पिंक चूड़ियां पहनी हुई थी। उनका ये लुक देखते ही बन रहा है। 

बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर विक्की कौशल आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। वहीं फातिमा फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार में दिखेंगी।


 

Content Writer

Smita Sharma