''दंगल गर्ल'' फातिमा सना शेख ने लिया ट्रेडिशनल अवतार, देखें तस्वीरें

11/29/2017 11:49:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड में आमिर खान जैसे बड़े सितारे के साथ फिल्म कर के पहचान बनाने वाली अदाकारा फातिमा सना शेख ट्रेडिशनल अवतार में लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में फातिमा साड़ी में नजर आ रही हैं। फातिमा इन तस्वीरों में अलग-अलग फ्रेम में नजर आ रही हैं। फातिमा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत लग रही ही हैं।

फातिमा ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था जिसको खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि अभिनेत्री फातिमा सना शेख को कुछ दिनों पहले बेवजह से उनके साड़ी पहनने पर ट्रोल किया गया था। इससे पहले भी जब अभिनेत्री ने मोनोकिनी पहने हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर को लेकर भी लोगों ने अभिनेत्री को भला बुरा कहा था।