ब्लैक लुक कैरी कर बांद्रा की सड़कों पर स्पॉट हुईं फातिमा सना शेख, स्टनिंग लुक से किया इम्प्रेस

7/17/2020 5:34:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हमेशा अपने खूबसूरत लुक्स से फैंस के दिलों में राज करती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस को खूब पसंद आती हैं। हाल ही में हसीना को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में गजब ढाती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर...


लुक की बात करें तो इस दौरान फातिमा ऑल ब्लैक वियर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने प्लाजो-सूट के साथ मैचिंग दुप्पटा कैरी किया हुआ है।

साथ ही एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगाए हुआ है। लाइट मेकअप और वेवी हेयर्स उनके लुक को आकर्षित बना रहे हैं।



काम की बात करें तो एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नही आई है। 

 

Edited By

suman prajapati