DANGAL GIRLS: साड़ी में खूबसूरत दिखीं फातिमा, रेस्टोरेंट के बाहर सान्या का दिखा ग्लैमरस लुक

1/13/2020 11:52:16 AM

मुंबई: एक्ट्रेसेस अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है। बीती शाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को अलग-अलग जगह पर देखा गया। इस दौरान दोनों ही हसीनाएं एक से बढ़कर एक लुक में दिखीं। आइए डालते हैं हसीनाओं को लुक पर एक नजर...

फातिमा सना शेख

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को जुहू के पीवीआर के बाहर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस का साड़ी लुक देखे को मिला। तस्वीरों में फातिमा पोल्का डाॅट ग्रीन साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स फातिमा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान फातिमा ने ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया था। उन्होंने मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

बता दें कि दंगल गर्ल फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी हॉटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं।

वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और अली जफर हैं। 

सान्या मल्होत्रा

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। रविवार शाम सान्या को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान वह ब्हाइट टीशर्ट और जींस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

इसके साथ लाइट मेकअप और कर्ली हेयर सान्या के लुक को परफैक्ट बने रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए। सान्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

काम की बात करें तो सान्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शकुंतला देवी' की बायोपिक में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन हैं। फिल्म में सान्या विद्या की बेटी बनेंगी।

Smita Sharma