सैम बहादुर में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी फातिमा सना शेख, ऐसे कर रही हैं तैयारियां

6/14/2022 3:16:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं अब देश की  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाकर लोगों दिल जीतेंगी। जी हां, फातिमा, डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी का रोल प्ले करेंगी और एक्ट्रेस ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।


  

फातिमा सना शेख ने फिल्म सैम बहादुर के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। वह अपने किरदार को पर्दे पर अच्छे से उतारने के लिए इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन से जुड़े इंटरव्यू देख रही हैं और बहुत सारे लेख पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि, इतिहास बदलने वाली मशहूर हस्ती के बारे में जानना वाकई में बेहद दिलचस्प है। 


उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने बस एक लुक टेस्ट किया था। वह सैम बहादुर में काम करने के लिए इसलिए उत्साहित हैं, क्योंकि इसकी वजह से उन्हें मेघना गुलजार के साथ काम करने को मिल रहा है।


बता दें, फिल्म सैम बहादुर वर्ष 1971 में हुये भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं।  

Content Writer

suman prajapati