जुहू में स्पाॅट हुई 'दंगल गर्ल' फातिमा, प्लाजो सूट में दिखीं खूबसूरत

7/6/2019 10:00:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। शुक्रवार शाम फातिमा को जुहू में स्पाॅट किया गया।

इस दौरान वह व्हाइट प्लाजो सूट में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। तस्वीरों में उनके हाथ में कैरी बैग भी नजर आ रहा है। मिनिमल मेकअप और खुले बाल फातिमा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

उन्होंने मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। दंगल गर्ल फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी हॉटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। 27 की उम्र में फातिमा काफी फिट और खूबसूरत हैं।

फातिमा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। 

आमिर संग अफेयर

बता दें कि फातिमा ने फिल्म दंगल में आमिर की ऑनस्क्रिन बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बताया जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के चलते किरण राव और आमिर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। हालांकि बाद में ये सब खबरें महज अफवाहें निकलीं और फातिमा ने इस पर चुप्पी तोड़ दी। 

काम की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सुपरफ्लॉप रही। 

Smita Sharma