मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं ''दंगल गर्ल'' फातिमा, चमकती धूप में दिखा एक्ट्रेस का Cool अंदाज

6/30/2020 11:47:51 AM

मुंबई. अनलॉक-1 में मुंबई की सड़कों पर बॉलीवुड स्टार्स की चहलकदमी दिखने लगी है। स्टार्स दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए घरों से बाहर निकलने लगे हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला।

लुक की बात करें तो इस दौरान सना व्हाइट और ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं और साथ ही चेहरे पर मास्क पहना हुआ है।

 

हाथों में ब्लू कलर का पर्स को कैरी करते हुए एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


 
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा की आगामी फिल्म  'भूत पुलिस' है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया है। लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीजिंग डेट अभी सामने नहीं आई है।

 

Edited By

suman prajapati