Ira Engagement Inside Pics:आमिर की लाडली पर फातिमा ने लुटाया बेशुमार प्यार, नुपूर संग भी किया दिल खोलकर डांस

11/25/2022 3:18:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सबको मालूम है कि एक्टर आमिर खान की लाडली आइरा खान इन दिनों नूपूर शिखारे संग रिलेशनशिप में है। बीते दिनों कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी के बीच धूमधाम से सगाई की थी। आमिर की लाडली की इंगेजमेंट पार्टी में उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख भी शामिल हुई थी, जहां उन्होंने आइरा और उनके मंगेतर संग खूब मस्ती की। अब कपल की इंगेजमेंट की इनसाइड तस्वीरें फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 
 


फातिमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में वह आइरा पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं और उनके गाल पर किस कर रही हैं।

 

अन्य में वह कपल के साथ मजेदार पोज देती और डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फातिमा ने कैप्शन में लिखा-क्या पागल दोपहर थी वो!!!
लोगों को अपने प्यार का जश्न मनाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई और यह बहुत संक्रामक था...
मेरा दिल आप दोनों के लिए प्रेम और स्नेह से द्रवित हो रहा था।
मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बन सकी।
प्यार प्यार प्यार

फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, आइरा खान ने 18 नवंबर को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में नूपुर शिखारे संग सगाई की। इसमें आमिर खान और उनकी दोनों एक्स बीवीयां रीना दत्ता, किरण राव और इमरान खान सहित अन्य कई लोग शाममिल हुए थे।


 

Content Writer

suman prajapati