''सुरज पे मंगल भारी'' से फातिमा का न्यू लुक आउट, रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

2/14/2020 4:25:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बहुत जल्द फिल्म सूरज पर मंगल भारी में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वायरल पोस्टर में एक्ट्रेस का बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। फैंस इस पोस्टर को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ye मराठी मुलगी padegi sab pe bhari! #FirstLook from #SurajPeMangalBhari! Happy #ValentinesDay, you all! Let there be only ❤! #AbhishekSharma @bajpayee.manoj @diljitdosanjh @zeestudiosofficial

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Feb 13, 2020 at 8:39pm PST

फातिमा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पे भारी.. साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को वैलेंटाइन डे विश किया है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो इसमें वह रेड कलर की साड़ी के साथ मैचिंग चूडियां और हैवी ज्वेलरी पहने दिख रही हैं। माथे पर बिंदी और ओपन हेयर्स में वह दुल्हन लग रही हैं। 

 


इसके अलावा  फातिमा के को-स्टार मनोज वाजपेयी ने इंटाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इसमें वह फातिमा और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ ट्रेन में नजर आ रहे हैं। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेसेस का मराठी लुक देखने को मिल रहा है। 


डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि हम दिलजीत,मनोज वाजपेयी और फातिमा जैसे अच्छे कलाकार के साथ मिल कर दर्शकों के लिए अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं।फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी से मिड मार्च तक होगी।

Edited By

suman prajapati