Health Update: बेहद दर्द में हैं कोविड 19 पाॅजिटिव फातिमा सना शेख,बोली-सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म

4/3/2021 2:54:43 PM

मुंबई: बी-टाउन में इन दिनों कई स्टार्स कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दंगल फेम एक्ट्रेस कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रही हैं।

हाल ही में फातिमा ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैंस को बताया कि  उनके शरीर में भयानक दर्द हैं और उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो गई है। शेयर की पोस्ट में फातिमा बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं। 

29 मार्च को फातिमा सना शेख नेबताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने लिखा था-'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा आखिरी बार फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे।इसके अलावा वहफिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे। कोविड 19 पाॅजिटिव होने से पहले फातिमा अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 

Content Writer

Smita Sharma