28 की हुईं 'दंगल गर्ल' फातिमा, बोल्ड अदाओं से बनाती हैं फैंस को चुटकियों में दीवाना

1/11/2020 10:41:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'दंगल' से नेम एंड फेम हासिल करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। न सिर्फ फिल्मों में अपने दमदार किरदार बल्कि सना अपने बोल्ड लुक से भी लोगों के दिल में बखूबी राज करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बोल्ड अंदाज की तस्वीरें फैंस का दिल जीत लेती हैं। इंस्टाग्राम पर फातिमा की  फैन फॉलोविंग 2.2 मिलियन के करीब है। तो ऐसे में जानते हैं उनकी बोल्ड तस्वीरों के साथ उनकी लाइफ के बारे मेें कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट...


फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ। फातिमा के पिता एक हिंदू और उनकी मां श्रीनगर की मुस्लिम है।

फातिमा शुरू से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से की।


एक्ट्रेस को पहली बार तब्बू और कमल हासन फिल्म चाची 420 में बेटी भारती के रूप में देखा गया। इसके बाद फातिमा एक्टिंग में कदम बढ़ाती चली गईं। उन्हें शाहरुख और जूही की फिल्म वन 2 का 4, तहान, बिट्टू बॉस, और अकाशवाणी जैसी फिल्मों में देखा गया।

साल 2016 में आई 'दंगल' से एक्ट्रेस ने लाखों लोगों का दिल जीता। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में फातिमा को गीता फोगाट के किरदार में खूब पसंद किया गया।

तभी से एक्ट्रेस को दगंल गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। इतना ही नहीं, इसके अलावा फातिम टीवी सीरियल 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में भी नजर आ चुकी हैं।

एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फातिमा एक अच्छी फोटोग्राफर और डांसर भी है। वो कई बार स्टूडियो में फोटोग्राफर के तौर पर काम कर चुकी है।

काम की बात करें तो फातिमा बहुत जल्द फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस सैफ अली खान और अली फैजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म अगले महीने 2 फरवरी को पर्दे पर हिट होगी। 

Edited By

Vikas Sharma