यूरोप की सड़कों पर जमकर मस्ती करती दिखीं ''दंगल गर्ल्स'', वीडियो आई सामने

8/31/2018 11:17:04 AM

मुंबईःबाॅलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा शेख इन दिनों यूरोप में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों यूरोप की सड़कों पर जमकर मस्ती कर रही हैं।

 

PunjabKesari

 

इतना ही नहीं इस वीडियो में फातिमा सान्या को प्रपोज कर रही हैं। फातिमा ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- "यूरोप में बिंदास चल रहा है।

 

PunjabKesari

 

चीजों पर भरोसा नहीं होता। " फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। फातिमा और सना के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। फातिमा ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनके साथ उन्होंने लिखा, "तुम सही हो सान्या। ब्रेक लेना कोई हमसे सीखे। इनके बारे में आप क्या सोचते हैं।"

 

PunjabKesari

 

फिल्मों की बात करें तो फातिमा आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ मुख्ट भूमिका में हैं। वहीं सान्या  फिल्म ‘बधाई हो’ में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ  आयुष्मान खुराना हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘दंगल’ में दिखीं थी। इनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

 

PunjabKesari

 

Going Bindass in Europe😊😊😊 Can't believe the things @sanyamalhotra_ makes me do sometimes!!!

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News