सुहावने मौसम में 'दंगल गर्ल' फातिमा ने दिखाईं दिलकश अदाएं ,आइरा के कमेंट ने खींचा ध्यान

7/19/2021 3:56:36 PM

मुंबई: 'दंगल गर्ल' यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों आमिर खान किरण राव के तलाक के बाद फातिमा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी। लोगों का कहना था कि आमिर और किरण के तलाक के पीछे फातिमा है। हालांकि फातिमा ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

PunjabKesari

इसी बीच फातिमा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। फातिमा के चर्चा में आने की वजह उनका फोटोशूट है। फातिमा ने सुहावने मौसम में दिलकश फोटोशूट करवाया है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो फातिमा ब्लू ब्रालैट और डेनिम में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, कर्ली हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

स्टार्स उनकी तारीफ में कई कमेंट कर रहे हैं लेकिन जिस कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वह था आमिर खान की बेटी आइरा का कमेंट। आइरा ने फातिमा की तस्वीर के नीचे You Beauty लिखा है। आइरा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि फातिम सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वर्कफ्रंट की तो फातिमा आखिरी बार फिल्म 'अजीब दास्तां' और 'लूडो' में नजर आईं थीं।


PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News