ईद पार्टी में आमिर की रियल बेटी से ज्यादा ऑनस्क्रीन बेटी के लुक का चला जादू, देखें तस्वीरें

9/4/2017 4:29:00 PM

मुंबई: बॉलीवड इंडस्ट्री में सभी स्टार्स त्योहारों को बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसके अलावा वह अपनी फोटोज भी सोशल साइट पर शेयर करते हैं।

कुछ ऐसा ही ईद के मौके पर देखने को मिला एक्टर आमिर खान ने हाल ही में ईद के त्योहार को सैलिब्रेट किया जहां उनकी दोनों बेटियां पहुंची। 

इस पार्टी में उनकी रियल लाइफ बेटी इरा खान के साथ-साथ ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रैस फातिमा सना शेख भी नजर आईं। ईद के मौके पर दोनों बेटियों ने आमिर के घर हुई ईद की पार्टी में चार चांद लगा दिए। इस दौरान फातिमा जहां सिंपल साड़ी पहने तो वहीं इरा खान भी लहंगा चोली पहने नजर आईं। दोनों काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

दोनों एक साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। वह काफी खुश लग रही थी। दोनों की बॉन्डिंग बहनों की ही तरह दिख रही थी। ईद के इस सैलिब्रेशन में इरा और फातिमा ने साथ में खूब एन्जॉय किया। दोनों ने साथ में सैल्फी भी ली।

फातिमा ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर भी शेयर किया है। इरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त की बेटी हैं जबकि फातिमा ने फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाया था। ईद की पार्टी में ज्यादातर समय दोनों साथ में रहीं। 

बता दें कि इसके अलावा आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने भी ईद पर फैन्स को हाथ-हिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी। ईद के मौके पर आमिर की दूसरी पत्नी यानि किरण राव और बेटे आजाद भी साथ में दिखाई दिए। किरण ने इस दौरान काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं आमिर और आजाद साधारण कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए।

ईद पर अकेली इरा ही नहीं पहुंची थी, बल्कि उनके साथ उनका भाई जुनैद भी आमिर के घर पहुंचे.। इरा और जुनैद ने आमिर और अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ भी फोटो भी खिंचवाए।