बेटे सलमान को सांप के काटने पर बोले पिता सलीम खान- हम काफी चिंतित हो गए थे, शुक्र है सांप जहरीला नहीं था

12/26/2021 5:07:18 PM

 

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर के खान परिवार के लिए आज की सुबह काफी परेशानी भरी रही है। पनवेल फार्महाउस में सलमान खान को सांप काटने की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया। एक तरफ जहां उनका परिवार काफी घबराया हुआ था, वहीं उनके फैंस भी भाईजान के लिए काफी चिंतित थे। अब हाल ही में सलमान खान के हेल्थ अपडेट को लेकर मीडिया को जानकारी दी है।

 

सलमान खान के पिता सलीम खान ने मीडियाको बताया कि जब ऐसा हुआ तो हम निश्चित रूप से चिंतित थे और सलमान को इंजेक्शन लगवाने के लिए पास वाले मेडिकल ले जाया गया। शुक्र है कि वह सांप जहरीला नहीं था।


सलीम खान ने आगे बताया कि अब वह ठीक है। फार्महाउस लौट आया और वहां से लौटने के बाद वह कुछ घंटों के लिए सो गया।

 

सलीम खान ने खुलासा किया कि उनके फार्महाउस पर उनके स्टाफ को कभी-कभी सांप और बिच्छू काट लेते हैं, लेकिन फार्महाउस के जंगल क्षेत्र के पास ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। सलमान को काटे जाने पर कर्मचारी दौड़े चले आए और उन्होंने सरीसृप को पकड़ लिया। लेकिन मैंने हमेशा उन्हें गैर-जहरीले सांपों को न मारने के लिए कहा है। इसलिए हमें पता चला कि जिसने सलमान को काटा था, उसके पास कोई जहर नहीं था। हमने सांप को फार्महाउस से दूर कुछ दूरी पर वापस जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।"


बता दें, कल यानि 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे है। हमेशा की तरह वह इस बार भी अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस में सेलिब्रेट करेंगे।  
 

Content Writer

suman prajapati