फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई बुरी खबर, नहीं रहीं मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता

9/18/2020 10:22:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन हो गया है। शरबरी गुरूवार की रात अपने कोलकाला स्थित निवास पर मृत पाई गई हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

PunjabKesari


शरबरी उनके घर में बाथरूम में बरामद किया गया। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शरबरी की मौत किस वजह से हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, रात को करीब सवा बारह के आसपास शरबरी की डेड बॉडी को बाथरूम से बरामद किया गया। शरबरी की मौत की जानकारी मिलते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शरबरी के परिवार का कहना है उन्हें आखिरी बार मंगलवार रात डिनर करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही उन्होंने किसी से बात नहीं की।

PunjabKesari


रिपोर्ट्स की माने तो शरबरी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। लेकिन उनके परिवार वालों का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक थीं और ऐसी कोई भी बात नहीं थी।  
बता दें शरबरी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर फैशन डिजाइनर थीं। उन्हें सबसे ज्यादा मर्दों के एथनिक वियर डिजाइंस के लिए जाना जाता था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News