स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जवानों से मिलीं ‘हर हर शंभू’ सॉन्ग फेम फरमानी नाज, फौजी भाईयों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

8/14/2022 5:32:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. महादेव के भजन ‘हर हर शंभू’ से सिंगर फरमानी नाज ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनके द्वारा गाया यह सॉन्ग लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनके इस सॉन्ग पर आपत्ति भी जताई थी, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब देकर लोगों की बोलती बंद की थी। इन सब के बीच हाल ही में फरमानी नाज ने  भारतीय जवानों के साथ मुलाकात की और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

फरमानी के इस वीडियो को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में फरमानी फौजी भाईयों के साथ सूट सलवार में दिखाई दे रही हैं।

 

 

वह उनके साथ सेल्फी और फोटो क्लिक करवाती हुई बेहद खुश लग रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनका हालिया रिलीज हुआ ‘हर घर तिरंगा’ गाना सुनाई दे रहा है।

PunjabKesari

 

फरमानी नाज का ‘हर घर तिरंगा’ गाना हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। सिंगर का यह गाना पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News