OMG! ग्लो और शर्मो हया...लंबे अरसे बाद फरीदा जलाल की पब्लिक अपीयरेंस, ''हीरामंडी'' के प्रीमियर में पहुंची ''बाॅलीवुड की नानी'' ने दी फ्लाइंग Kiss

4/25/2024 2:02:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। 'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी,सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोराइला जैसे स्टार्स हैं। 24 अप्रैल को को मुंबई में वेब सीरीज का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस बीच जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं वो थीं दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल।

काफी लंबे समय के बाद एक्ट्रेस को किसी इवेंट में स्पॉट किया गया है। उन्हें देखने के बाद फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल प्रीमियर के मौके पर व्हाइट सूट और येलो शेड में दुपट्टा डाले काफी खूबसूरती लगीं। उन्होंने डायमंड नेकलेस और झुमकों से लुक को पूरा किया था।

 

हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया था जिसे उन्होंने दुपट्टे से कवर किया था। उनके चेहरे का ग्लो आज भी बरकरार है। इवेंट में जब पैपराजी ने एक्ट्रेस को पोज देने के लिए कहा तो वह शरमाने लगीं। उनके क्यूट मोमेंट फैंस को भी काफी पसंद आ रहे हैं।

 

बता दें कि  75 साल की फरीदा जलाल, संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' का हिस्सा हैं हालांकि उनका रोल क्या होगा इसपर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू जंगल’ भी साइन की है। उनके कमबैक से फैंस भी काफी खुश हैं। इससे पहले फरीदा जलाल को शाहिद कपूर की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में देखा गया था।


 फरीदा जलाल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों से सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं उनका टीवी सीरियल शरारात तो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। 


 

 

Content Writer

Smita Sharma