दो बार शादी रचाएंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर! फरवरी में होगी कोर्ट मैरिज, इस महीने लेंगे सात फेरे

1/30/2022 5:10:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय-सूरज नांबियार के बाद एक और कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि दोनों फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे। जबकि उससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि दोनों मार्च के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल 21 फरवरी को  कोर्ट मैरिज करने जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक शिबानी और फरहान दो बार शादी करेंगे। एक बार कोर्ट मैरिज और दूसरी बार ग्रैंड शादी होगी। इसके लिए अप्रैल, 2022 में डेट निकाली जा रही है। सूत्र के मुताबिक, ''फरहान और शिबानी ने फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद अप्रैल में एक ग्रैंड वेडिंग का फैसला किया है। कपल ने पहले महामारी और कोविड 19 में बढ़ोतरी और ओमिक्रॉन के खतरे के चलते केवल एक छोटी शादी प्लान की थी। लेकिन अब चीजें अब कंट्रोल मे हैं और कपल सभी प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए इसे ग्रैंड लेवल पर करना चाहता है।


रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अपनी शादी में सब्यसाची पहनेगा और उनके शादी के कपड़े बन रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati