न निकाह, न सात फेरे, न रीति-रिवाज कस्मों-वादों से हुईं फरहान-शिबानी शादी! दोस्तों के साथ मस्ती करता दिखा कपल

2/19/2022 7:16:42 PM

मुंबई. एक्टर फरहान खान और शिबानी दांडेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी में परिवार और कुछ तस्वीरें दोस्त ही शामिल हुए। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद अब कपल की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में फरहान ब्लैक कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं शिबानी रेड गाउन में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। फरहान और शिबानी परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। फरहान और शिबानी ने बिल्कुल अलग तरीके से शादी की है।

कपल ने न ही निकाह हुआ और न ही मराठी या क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। न ही सात फेरे लिए हैं। दरअसल, दोनों ने सभी रीति-रिवाजों को दरकिनार करते हुए एक-दूसरे के लिए कुछ कस्में-वादे लिखे थे, जिसे उन्होंने अपनी शादी में पढ़ा। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


बता दें फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते थे। कपल की शादी खंडाला फार्महाउस में हुई है। दोनों की शादी में रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, फिल्ममेकर ओम प्रकाश मेहरा, ऋतिक रोशन और उनके मम्मी-पापा पिंकी रोशन और राकेश रोशन शामिल हुए।  

Content Writer

Parminder Kaur