शिबानी संग पूल में दिखे फरहान, यूजर्स ने कैप्शन दिया, ये हैं नई भाभी

1/14/2019 12:20:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। कपल की हॉट केमिस्ट्री देख आप इनके दीवाने हो जाएंगे। 

इस दौरान शिबानी बिकिनी पहने हुए फरहान की बांहों में हॉट अंदाज में दिख रही हैं, वहीं फरहान शर्टलेस होकर हॉट बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। शुरूआती दिनों में फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं। इस हॉट तस्वीर को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा जब तक मेरे पास तुम हो, जब तक जिंदगी में खुशियां और उसकी चमक फीकी नहीं होगी @shibanidandekar लव यू।

रियलिटी शो में हुई थी मुलाकात 

फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। 

रचा चुके हैं सगाई 

खबरों की मानें तो इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर लेंगे। फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। 

जल्द कर सकते हैं शादी 

खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर माना जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है जिसे पाल्मोनरी फाइब्रोमा नाम की बीमारी थी।

Neha