सौतेली मां शबाना आजमी के बर्थडे पर फरहान अख्तर का स्पेशल पोस्ट, बोले-जब मैंने ''परवरिश'' को देखा तो...
9/19/2022 8:18:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 18 सितंबर को अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शबाना आजमी के बर्थडे को लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रही हैं।
वहीं एक्टर फरहान अख्तन ने भी सौतेली मां शबाना आजमी के नाम खास पोस्ट शेयर किया। शबाना आजमी के बर्थडे पर फरहान अख्तर ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी में फरहान अख्तर ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो। मैंने जब से आपकी फिल्म परवरिश को देखा है तब लेकर अब तक मैं आपके डांस का बड़ा फैन हूं।वहीं जब हम दोनों ने मिलकर एक साथ डांस किया है तो उस पल का मैंने जमकर लुत्फ उठाया।'
मालूम हो कि शबाना आजमी फरहान अख्तर की सौतेली मां हैं। साल 1984 में फरहान अख्तर के पिता और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के साथ दूसरी शादी रचाई थी। फरहान अख्तर की मां का नाम हनी हिरानी है साल 1985 में जावेद और हनी का तलाक हो गया था लेकिन शबाना आजमी के साथ फरहान अख्तर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। फरहान अपनी रियल मदर की तरह ही शबाना का सम्मान करते हैं।
शबाना आजमी ने साल 1974 में आई फिल्म अंकुर से बाॅलीवुड में कदम रखा। 70-80 के दशक तक शबाना आजमी का अदाकारी का परचम काफी लहराया है। शबाना आजमी बॉलीवुड में 100 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान परवरिश, मासूम, अर्थ और अवतार जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी शबाना आजमी को पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन